TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोरों की स्टाफ नर्स संगीता ने की मिसाल कायम


 एक वर्ष में 112 लाभार्थियों को गर्भनिरोधक इंजेक्शन लगाकर अनचाहे गर्भ से दिया छुटकारा



कासगंज 8 मई 2022 |



सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोरों की स्टाफ नर्स संगीता ने एक वर्ष में 112 लाभार्थियों को अंतरा गर्भनिरोधक इंजेक्शन लगवा कर मिसाल पेश की है। परिवार नियोजन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उन्हें अपर निदेशक डॉ. ए. के उपाध्याय सम्मानित भी कर चुके हैं। 



अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी परिवार नियोजन नोडल डॉ. अवनीन्द्र कुमार ने बताया जिले में अप्रैल 2021 से मार्च 2022 तक  2144 लाभार्थीयों को अंतरा इंजेक्शन निशुल्क लाभ दिया गया है | एसीएमओ ने कहा स्टॉफ नर्स संगीता ने सोरों ब्लॉक में 112 इंजेक्शन लगाकर परिवार नियोजन को बढ़ावा देने के लिए उत्कृष्ट  कार्य किया है जिसके लिए संगीता को सम्मानित भी किया गया | 



               25 वर्षीय संगीता ने बताया कि मार्च 2016 में उन्होंने स्टॉफ नर्स के पद पर सोरों में ड्यूटी ज्वाइन किया था। परिवार कल्याण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उन्होंने एक वर्ष में 112 महिलाओं की काउंसलिंग कर अंतरा इंजेक्शन लगाए हैं। संगीता महिलाओं को समझाती हैं कि इंजेक्शन लगवाने के 5 या 10 मिनट अस्पताल में ही रुकें, इंजेक्शन लगे हुई जगह को रगड़े नहीं, दूसरा इंजेक्शन लगवाने के लिए कार्ड पर दी हुई तारीख़ पर ही अस्पताल पर आकर इंजेक्शन लगवाएं | उन्होंने कहा इंजेक्शन लगवाने के बाद 13 हफ्ते बाद यौन संबंध बना सकती हैं | इंजेक्शन लगने के बाद यदि महावारी में खून स्त्राव ज़्यादा या कम हो तो घबराने की ज़रूरत नहीं है, अंतरा टोल फ्री नंबर 1800-103-3044पर कॉल कर परामर्श लें, ज़्यादा परेशानी होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आकर चिकित्सक से सम्पर्क कर परामर्श लें। संगीता के अनुसार इंजेक्शन से कोई भी साइड इफेक्ट नहीं है, बच्चे के जन्म के 6 सप्ताह बाद एवं गर्भपात के तुरंत बाद अंतरा इंजेक्शन लगवा सकते हैं। अंतरा इंजेक्शन (त्रेमासिक इंजेक्शन ) तीन माह के अंतराल से लगाया जाता है। एक बार इंजेक्शन लगवाने से तीन माह तक अनचाहे गर्भ से छुटकारा पा सकते हैं।




बदरिया निवासी 29 वर्षीय सरिता ने बताया कि उनके तीन बच्चे हैं | सरिता ने कहा छोटे परिवार के लिए अंतरा इंजेक्शन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोरों पर दो डोज़ लगवाई है | तीन माह के अंतराल से उन्हें इंजेक्शन की डोज़ लगी |अंतरा इंजेक्शन के बारे में उन्हें पड़ोस की दीदी ने कहा कि वे अस्पताल जाकर अनचाहे गर्भ से छुटकारा पाने के लिए अंतरा इंजेक्शन लगवा लें | जिससे कोई परेशानी नहीं होती है | वे भी अंतरा इंजेक्शन लगवाती हैं | 



चन्दोस निवासी 26 वर्षीय पिंकी ने कहा उनके दो बच्चे एक बेटा एक बेटी हैं | पिंकी ने कहा गाँव की आशा बहनजी से उन्हें  परिवार नियोजन के साधनों के बारे में जानकारी मिली | उन्होंने परिवार नियोजन के अस्थायी साधन अंतरा इंजेक्शन को अपनाया उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोरों पर इंजेक्शन की तीन डोज़ लग चुकी है | इंजेक्शन लगाने वाली नर्स ने उन्हें बताया कि तीन माह के अंतराल से इंजेक्शन लगवाना चाहिए, एक इंजेक्शन से तीन माह तक गर्भवती नहीं होंगी | पिंकी का कहना है इंजेक्शन लगवाने के बाद कोई परेशानी नहीं हुई, और अनचाहे गर्भ से छुटकारा मिला |