TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

बदमाश को पकड़ने घर पहुंची उज्जैन पुलिस तो बरपा हंगामा, महिलाओं ने घर में लगाई आग; आत्महत्या की कोशिश

 महिलाओं ने पुलिस पर पैस मांगने का आरोप लगाते हुए घर की बिस्तरों में आग लगा दी। इतना ही नहीं एक महिला ने तो आत्महत्या करने की कोशिश की लेकिन गनीमत रही कि आग पर तत्काल ही काबू पा लिया गया। महिला को आनन फानन में जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया है जहां उसका उपचार जारी है।


कौट मोहल्ला के रहने वाले साजिद उर्फ सज्जू के घर पर पुलिस उसकी तलाश में पहुंची थी।  पुलिस को सज्जू के बारे में मुखबिर से सूचना मिली थी कि वो अपने घर पर मौजूद है। जब पुलिस यहां सज्जू के बारे में पूछताछ करने लगी तो नाराज महिलाओं ने बिस्तर में आग लगा दी और पुलिस कर्मियों को धमकी देने लगीं। घर की एक महीला रजिया बी ने आत्महत्या करने का प्रयास किया।