TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

दूल्हे की बॉडी ने कराया बवाल, दुल्हन ने किया शादी से इनकार,दुल्हें को बनाया बंधक

 बाराबंकी में दूल्हा दुबला-पतला निकला तो लड़की वालों ने विवाह से इनकार कर दिया। यही नहीं बारात में हुए खर्चे की वापसी को लेकर झगड़े पर आमादा हो गए। दूल्हे को बंधक बना लिया तो बाराती डर के मारे खिसक गए। सूचना मिलने पर पहुची पुलिस ने दूल्हे को मुक्त कराया और तहरीर मिलने पर लड़की पक्ष के खिलाफ मुकदमा लिखकर एक को हिरासत में भी लिया। उधर लड़की वाले बारात के नशे में धुत होने व महंगी बाइक के साथ धन मांगने का आरोप लगा रहे हैं। मामला जैदपुर के गुछौरा गांव का है । 


जैदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गुछौरा में शत्रोहन की पुत्री की शादी थी। शत्रोहन के घर पर बुधवार की रात बाराबंकी के फजुल्लागंज गांव से योगेंद्र कुमार की बारात आई थी। नाचते गाते हुए सभी बाराती दुल्हन के घर पहुचे और नाश्ता करने में जुट गए। जयमाल से पहले तिलक चढ़ने की रस्म शुरू हुई। वधु पक्ष के लोगों की नजर जब लड़के पर पड़ी तो वह भड़क उठे। दुबला पतला दूल्हा देखकर लड़की वालों ने बहस करना शुरू कर दिया।