शरबत में नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से रेप, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल फिर दी जान से मारने की धमकी-चार पर केस
किराये पर रह रही एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दो महिलाओं पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। भगवानपुर के एक गांव में किराये पर रह रही एक महिला ने तहरीर देकर बताया कि कुछ दिन पहले उसके पति काम से बाहर गए हुए थे।
इस दौरान उसे मकान मालकिन आरिफा ने शरबत में नशीला पदार्थ पिला दिया और वह बेहोश हो गई। आरोप है कि इस दौरान आरिफा के भाई फिरोज ने घर में ही उसके साथ दुराचार किया। साथ ही अश्लील वीडियो बना ली। बाद में वीडियो दिखाकर दुराचार का दबाव बनाने लगा।