TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

छठी की छात्रा के साथ किया दुष्कर्म, झारखंड में साधु के वेश में भीख मांगते आए युवक ने किया ये महापाप,

  झारखंड में एक साधु ने छठी क्लास की छात्र के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी पकड़ा गया तो लोगों ने पेर से बांधकर उसकी खबर ली। खूंटी के तोरपा थाना क्षेत्र में साधु के वेश में पहुंचे युवक ने एक घर में घुसकर 13 साल की छात्रा से दुष्कर्म किया। घटना शनिवार की है। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य आरोपी और उसके दो साथियों को पकड़ लिया। वहीं मुख्य आरोपी को पेड़ में बांधने के बाद तीनों की जमकर पिटाई की।




सूचना मिलने पर पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसके दोनों साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पकड़ा गया मुख्य आरोपी दीपक पांडेय लोहरदगा जिले के नदिया गांव का निवासी है। वहीं दो अन्य आरोपी अनूप पंडा और भोला पंडा बिहार के औरगांबाद जिले के नवीनगर के निवासी हैं। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है। पीड़िता छठवीं कक्षा में पढ़ती है। इस घटना ग्रामीणों में आक्रोश है।