TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

देवघर में नाबालिग को तालिबानी सजा

 झारखंड के देवघर से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला प्रकाश में आया है। एक नाबालिग बच्चे को मोबाइल चोरी के आरोप लगाकर तालिबानी सजा दी गई। घटना देवघर के नगर थाना क्षेत्र के बाजला चौक के समीप की है। कानून के ठेकेदारों ने मोबाइल से घटना की तस्वीर खींचकर वायरल कर दिया।


जानकारी मिल रही है कि इस बच्चे पर कुछ लोगों ने मोबाइल चोरी का आरोप लगाया। उसे पकड़कर पूछताछ की गई। लेकिन बच्चे के जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर भीड़ में शामिल लोगों ने उसे बांस के खम्भे से जानवरों की तरह बांध दिया।