अलीगढ़ की महिला की गाजियाबाद में हत्या, होटल के कमरे में मिली लाश; सााथ आया शख्स फरार
अलीगढ़ की एक महिला की गाजियाबाद में हत्या कर दी गई है। बजरिया क्षेत्र के एक होटल के कमरे में उसकी लाश मिली है। महिला जिस शख्स के साथ होटल में आई थी वो फरार हो गया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।
महिला का शव गुरुवार सुबह होटल के कमरे में मिला। उसकी पहचान अलीगढ़ की रहने वाली प्रियंका देवी पत्नी व्यापारी सिंह के रूप में हुई है। महिला बुधवार देर रात होटल में आकर रूकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि महिला अलीगढ़ के बाबा कालोनी, सिंधौली कोडल की रहने वाली है। वह सतीश नाम के व्यक्ति के साथ होटल आई थी। हालांकि सतीश अभी फरार है, जिसकी पुलिस तलाश में जुटी है।