कासगंज के सिढ़पुरा में ससुराल में फांसी के फंदे पर लटकी मिली विवाहिता- भाई ने लगाया दहेज के लिए हत्या करने का आरोप
सिढ़पुरा। क्षेत्र के ग्राम नाथपुर में एक विवाहिता का शव ससुराल में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। वहीं फोरेंसिक टीम ने नमूनों को संग्रहित किया है।
विवाहिता के भाई ने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। भाई के द्वारा पति सहित अन्य ससुरालीजन के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी गई है।