TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

झारखंड पंचायत चुनावः महेन्द्र सिंह धौनी कर रहे चुनाव में ड्यूटी! देखने के लिए जुट रही है भीड़

 भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दुनिया भर में भारतीय क्रिकेट की डंका बजाने वाले महेन्द्र सिंह धौनी को कौन नहीं जानता है। झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले महेन्द्र सिंह धौनी की लोकप्रियता का पैमाना यह है कि उनसे जुड़ी किसी भी बात को लोग संजीदगी से लेते हैं। धौनी का डुप्लीकेट भी आकर्षण का केन्द्र बन जाता है।


झारखंड में जारी पंचायत चुनाव से महेन्द्र सिंह धौनी का नाम जुड़ने लगा है और इसकी चर्चा चारों ओर फैलने लगी है। बात दरअसल यह है कि रांची में चुनाव ड्यूटी में एक तैनात एक शख्स से लोग सिर्फ इसलिए इंप्रेस हैं क्योंकि उसकी शक्ल महेन्द्र सिंह धोनी से मिलती जुलती है। यह शख्स है विवेक कुमार जो सीसीएल में सहायक प्रबंधक के पद पर कार्यरत है। विवेक कुमार को तीसरे चरण के चुनाव में लगाया गया है। पंचायत चुनाव में मतपत्र कोषांग में ड्यूटी लगी है।