लोहरदगा में बर्थडे पार्टी से लौट रही नाबालिग के साथ छे आरोपियों ने किया था रेप, सब को अंतिम सास तक कैद
लोहरदगा सिविल कोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म के एक मामले में अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने छह आरोपियों को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। मामला भंडरा थाना क्षेत्र के जमगाई गांव का है।
घटना 20.09.2020 को देर रात की है। नाबालिग बर्थडे पार्टी में जा रही थी। इसी दौरान मुख्य आरोपी टाइगर उरांव उर्फ सुमित उरांव उसे घर पहुंचाने के बहाने नाबालिग के साथ निकल गया। रास्ते में उसने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।