TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

गाज़ियाबाद में प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ी 4 बच्चों की मां, पति के विरोध करने पर पी गई फिनायल

 पड़ोसी युवक के प्यार में अंधी हुई चार बच्चों के मां ने पति के विरोध करने पर फिनायल पी लिया। महिला को गंभीर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां अब उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। महिला अपने प्रेमी के साथ रहने पर अड़ी है। वहीं पुलिस ने प्रेमी का शांतिभंग की धाराओं में चालान कर दिया है।


पुलिस के मुताबिक, गाजियाबाद के नंदग्राम क्षेत्र में रहने वाली चार बच्चों की मां के अपने पड़ोस में रहने वाले युवक से विवाहेत्तर संबंध बन गए थे। शुक्रवार उसके पति ने उसे पड़ोसी युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा लिया। इस पर घर में हंगामा हो गया।