TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

मुख्यमंत्री के आने से पहले रातोंरात बन गई सड़क, लोग बोले- योगी जी बार-बार मथुरा आएं

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा आ रहे हैं। दूसरे कार्यकाल में मुख्यमंत्री का मथुरा में यह पहला दौरा है। वह ब्रज में करीब 19 घंटे तक रहेंगे। इस दौरान कई कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्रीकृष्ण जन्मस्थान, वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर और बरसाना में राधारानी के दर्शन भी जाएंगे।


मुख्यमंत्री का काफिया जिन सड़कों से गुजरेगा, उनको चमका दिया गया है। गोकुल तिराहे से बैराज तक तो रातोंरात नई सड़क का निर्माण भी कर दिया गया है। यहां के लोगों का कहना है कि इससे पहले कई बार इस टूटी सड़क को बनवाने की गुहार लगाई थी, लेकिन प्रशासन ने कुछ नहीं किया। जैसे ही मुख्यमंत्री के आने कि ख़बर लगी तो सभी विभाग सक्रिय हो गए। काश... योगी जी बार-बार मथुरा आएं, जिससे खस्ताहाल सड़कों की हालत सुधर जाए।