TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

भाजपा की बैठक में आगामी कार्यक्रमों को सौंपी जिम्मेदारी

 

कासगंज। भाजपा जिला कार्यालय पर बुधवार को जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी की अध्यक्षता में बैठक हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष ने प्रदेश नेतृत्व से आए आगामी कार्यक्रमों के बारे में कार्यकर्ताओं को बताया, कार्यक्रमों के सफल आयोजन को उन्हें जिम्मेदारी भी सौंपी।  










सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण करके दीप प्रज्वलित किया गया। जिलाध्यक्ष ने प्रदेश सरकार के सफलतम 100 दिन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने को कहा। उन्होंने आगामी कार्यक्रम में प्रत्येक बूथ पर पन्ना प्रमुख का पुनरीक्षण करने, घर घर तिरंगा झंडा लगाने, प्रत्येक मंडल में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन कराने, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात मंडल के प्रत्येक बूथ पर कार्यक्रम कराने के बारे में बताया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री नीरज शर्मा ने किया। मंचासीन नवल कुलश्रेष्ठ, डा. ज्ञान प्रकाश गुप्ता, रमेश साहू, राजवीर सिंह भल्ला, संजय सोलंकी ने भी बैठक को संबोधित किया। इस दौरान रामेश्वर दयाल महेरे, शिवकुमार भारद्वाज, कुमकुम वार्ष्णेय, कौशल साहू, डा. योगेंद्र चौहान, रूप किशोर कुशवाह, संजीव चौहान, रामनिवास राजपूत, केपी सिंह, रानू वर्मा, नीतू सिंह, डा. खूब सिंह, शरद गुप्ता, प्रवेंद्र राणा, रविंद्र ब्रह्मचारी, कृष्णकांत वशिष्ठ, कुलदीप प्रतिहार, हिना सिंह, स्नेहलता शर्मा, मनोज चौहान, अरविंद मौर्य, सुनील गुप्ता, सुशील सोलंकी, रूद्र प्रताप सिंह, नंदकिशोर दिवाकर, लालता लोधी, अर्जुन वैश्य, अभय मिश्रा, हिमांशु उपाध्याय, प्रतीक माहेश्वरी, जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना मौजूद रहे।