TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

जिले में मिशन शक्ति 4.0 के अंतर्गत बुधवार को 11:30 बजे लोक निर्माण विभाग सोरों पर राज्य महिला आयोग निर्मला दीक्षित महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न कल्याणकारी योजनायें, विषयक जागरूकता चैपाल, निरीक्षण तथा महिला जनसुनवाई करेंगी |

 ब्लॉक सोरों पर राज्य महिला आयोग आज करेंगी जनसुनवाई 




त्वरित न्याय के लिए जनसुनवाई में उपस्थित हों महिलाऐं - उपजिलाधिकारी / प्रोबेशन अधिकारी 



कासगंज 19 जुलाई 2022|



जिले में मिशन शक्ति 4.0 के अंतर्गत बुधवार को 11:30 बजे लोक निर्माण विभाग सोरों पर राज्य महिला आयोग निर्मला दीक्षित महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न कल्याणकारी योजनायें, विषयक जागरूकता चैपाल, निरीक्षण तथा महिला जनसुनवाई करेंगी |



 उपजिलाधिकारी /प्रोबेशन अधिकारी नितिन कुमार ने बताया कि बुधवार को 11ः30 बजे राज महिला आयोग सदस्या जनपदीय अधिकारीयों के साथ महिला उत्पीड़न के संबंध में जनसुनवाई करेंगी |



प्रोबेशन अधिकारी ने बताया जिले की ऐसी महिलाएं जो किसी भी प्रकार की प्रताड़ना उत्पीड़न तथा घरेलू हिंसा से पीड़ित हैं, ऐसी महिलाएं त्वरित न्याय हेतु लोक निर्माण विभाग सोरों में उपस्थित हों | उन्होंने बताया कि महिलाओ से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए शिविर आयोजित किया जाएगा |


 जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया बादलपुर में 1:30 बजे मिशन शक्ति   4.30 के अंतर्गत महिलाओं से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजना के विषय में जागरूक करने के लिए चौपाल आयोजित की जाएगी, उसके पश्चात प्राथमिक सामुदायिक/ स्वास्थ्य केंद्र, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, जिला जेल का निरीक्षण किया करेंगी |