TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

रैली के दौरान निगम कर्मियों और स्टूडेंट्स द्वारा बनाया गया चंडीगढ़ का लोगो

  चडीगढ़ नगर निगम ने चंडीगढ़ को स्वच्छता रैंकिंग में पहले नंबर पर लाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। युवा शक्ति को साथ जोड़ कर निगम ने स्वच्छ अमृत महोत्सव की शुरुआत की है। यह  17 सितंबर से शुरू हुआ है और 2 अक्तूबर तक चलेगा।


   नगर निगम कमिश्नर अनंदिता मित्रा ने बताया कि यह पखवाड़ा आज सेवा दिवस के रुप में शुरु होकर 2 अक्तूबर स्वच्छता दिवस तक चलेगा। इस पखवाड़े के दौरान स्वच्छता को लेकर कई प्रकार के जागरुकता कार्यक्रम होंगे।


        देश भर में शुरु किए गए इंडियन स्वच्छता लीग के तहत चंडीगढ़ की टीम चंडीगढ़ चैम्पियन भी शहरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरुक कर रही है। देश के 1850 शहर इसमें भाग ले रहे हैं। इसके तहत आज शहर में स्वच्छता अभियान को लेकर जागरुकता रैली निकाली गई। वहीं सेक्टर 16 स्थित रोज गार्डन में व्यापक स्तर पर एक इवेंट भी किया गया। जिसमें निगम कर्मियों समेत स्टूडेंट्स, NGOs आदि से जुड़े लोगों ने चंडीगढ़ का ह्यूमन लोगो बनाया।


करीब 2 हजार प्रतिभागी इसमें शामिल हुए इस दौरान चार तरह के कूड़े को रिप्रजेंट करते रंगों वाले कपड़े पहन प्रतिभागियों ने शहरवासियों को कूड़ा सेग्रिगेट कर देने के लिए प्रेरित किया। इसमें सूखा, गीला, सैनिटरी और खतरनाक कूड़ा शामिल है। 'हर दिन चार डस्टबिन' नाम से निगम ने जागरुकता मुहिम भी शुरु की हुई है। निगम ने पहले ही शहरवासियों को इन 4 कूड़ों के लिए 4 बाल्टियां रखने को कहा हुआ है। सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट रुल्स 2016 के तहत कचरे को सेग्रिगेशन करना अनिवार्य है।


    इसमें गर्वमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 38 वेस्ट के एनएसएस टीचर जोगिंदर सिंह और जरनैल सिंह शामिल हुए और इनके साथ सभी सोशल एक्टिविटी में साथ रहने वाली स्टूडेंट ज्योती सहोता भी शामिल हुई।


जितेंद्र कुमार ब्यूरो चीफ चंडीगढ़