TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

शिक्षा के माध्यम से ही समाज का विकास संभव

        अखिल भारतीय लोधी अधिकारी कर्मचारी संघ की एक आवश्यक बैठक लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस कासगंज मैं ठाकुरदास बर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई मुख्य अतिथि के रूप में संघ  के प्रदेश अध्यक्ष यशपाल सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में इंजीनियर  हाकिम सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का समाज के लोगों ने फूल मालाएं पहनाकर 






प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया प्रदेश अध्यक्ष यशपाल सिंह ने कहा यह संघ लोधी समाज के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संगठित कर उनके साथ सेवा में हो रहे शोषण उत्पीड़न भेदभाव को रोकने की दिशा में कार्य करता है अगर हम सब संगठित होंगे तो हमारा ना तो कोई शोषण कर सकता है ना कोई उत्पीड़न कर सकता है शिक्षा के माध्यम से ही समाज का वह विकास संभव है चाहे वह  आर्थिक राजनीतिक सामाजिक शैक्षिक क्यों ना हो समाज को शिक्षा की ओर ले जाने में जन जागरण करना सभाएं करना आवश्यक है राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंजीनियर  हाकिम सिंह  ने कहा कि प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं को समय-समय पर प्रोत्साहित करते रहना चाहिए तथा उनके मनोबल को बड़ाते रहना चाहिए जिससे अन्य लोगों और बच्चों को प्रेरणा मिले और वह पढ़ने में रुचि लाएं राष्ट्रीय संगठन सचिव विजय राजपूत ने कहा संगठन के चुनाव भी सहमति एवं लोकतांत्रिक तरीके से कराए जाएं अगर सहमति संभव हो तो सहमति के आधार पर भी चुनाव कराए जाएं युवा जिला अध्यक्ष धनंजय प्रताप सिंह ने कहा इंजीनियर कर्मचारियों का हमारे समाज में विशेष सहयोग रहा है संघ के जिला अध्यक्ष राकेश कुमार राजपूत ने कहा समाज के प्रत्येक व्यक्ति को संगठन के प्रति एकता कायम रखकर कार्य करना चाहिए इंजीनियर  तेजम सिंह ने आय व्यय का ब्यौरा पढ़कर सुनाया एवं इंजीनियर प्रेमपाल सिंह ने कहां हम सब तन मन धन से समाज को सहयोग करने और संगठन को आगे बढ़ाने के लिए तैयार हैं अनार सिंह वर्मा ने कविताओं के माध्यम से सबका स्वागत कर  दिया उपस्थित लोगों में इंजीनियर यतेंद्र पाल सिंह इंजीनियर तेजम सिंह इंजीनियर प्रेमपाल सिंह इंजीनियर हाकिम सिंह  ठाकुरदास वर्मा राकेश राजपूत जी एस राजपूत डॉक्टर खूब सिंह मेघ सिंह रघुवीर सिंह धनंजय प्रताप इंद्र कुमार भूप सिंह आदि अधिकारी एवं कर्मचारी थे