TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

ग्रामीणों व्दारा पकडे़ गए आवारा गोवंश, भाजपा नेता की शिकायत पर भेजे गौशाला

मेरापुर फर्रुखाबाद। नगर पंचायत संकिसा  में आवारा गोवंशों से किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं।

 रोजाना आवारा गोवंश फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। इसके अलावा रोजाना गोवंशों के कारण हादसे भी हो रहे हैं।

गुरुवार को वी डि यो अशोक कुमार ने ग्राम विकास अधिकारी को मौके पर भेजकर आवारा गोवंशों को गौशाला भेजवाने का आदेश दिया। मौके पर पंहुचे ग्राम विकास अधिकारी यशपाल ने किसानों की मदद से आवारा गौवंशों को पकड़वा कर गौशाला भिजवा दिया।

गुरुवार की सुबह बहुत से आवारा गोवंश नजर आये तो ग्रामीणों ने लाठी-डंडे लेकर उन्हे  घेर कर पकड़ लिया। भाजपा नेता सोनू राजपूत ने मोहम्मदाबाद वीडियो को अवगत कराया। 

वीडियो अशोक कुमार  दुवे ने   तत्काल ग्राम विकास अधिकारी अवधेश कुमार , यशपाल को मौके पर भेजा। मौके पर पहुंचे ग्राम विकास अधिकारी ने पुनपालपुर से 37 सांडो को गौशाला भिजवा दिया गया।

ब्यूरो रिपोर्ट सोनू राजपूत की रिपोर्ट