व्यूटी पार्लर में महिला को अकेला देख अपराधियों ने उठाया खौफनाक कदम , कर दी चाकू से गोदकर दिनदहाड़े हत्या।
हत्यारे बेखौफ होकर घूम रहे हैं जिन्हें जरा भी खौफ नहीं है जो बेरहमी से कत्ल कर डालते है। एक मामला नबादा से सामने आया है जहां एक व्यूटी पार्लर चलाने वाली महिला का बेरहमी से कत्ल कर दिया।
दरअसल जब महिला अपने व्यूटी पार्लर में बैठी हुई थी तभी अपराधियों ने पार्लर में घुसकर चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है ये जांच के बाद पता चल सकेगा। म्रतक महिला सुदामा नगर की बताई जा रही है।
जैसे ही पुलिस को घटना की सूचना मिली पुलिस तत्काल घटना स्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा व हत्या की छानवीन शुरू कर दी। मृतक महिला का नाम श्वेता बताया जा रहा है। इस हत्या की बारदात से पूरे इलाके में सनशनी का माहौल बना हुआ है।