स्कूल गया छात्र लापता गुमशुदगी दर्ज थाना क्षेत्र के गांव उनासी निवासी कुंवरपाल सिंह का 15 वर्षीय पुत्र अंकित बीते दिन शनिवार को समय 8:30 अपने घर से भूड़नगरिया स्थित आर एस इंटर कॉलेज पढ़ने गया था। कक्षा 10 का छात्र अंकित छुट्टी होने के देर बाद तक जब घर वापस नहीं आया तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।
मेरापुर ।
थाना क्षेत्र के गांव उनासी निवासी कुंवरपाल सिंह का 15 वर्षीय पुत्र अंकित बीते दिन शनिवार को समय 8:30 अपने घर से भूड़नगरिया स्थित आर एस इंटर कॉलेज पढ़ने गया था।
कक्षा 10 का छात्र अंकित छुट्टी होने के देर बाद तक जब घर वापस नहीं आया तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी।
लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।
परिजनों ने कॉलेज जाकर जानकारी की तो पता चला कि छात्र शनिवार को स्कूल ही नहीं आया था।
तो परिजन और अधिक भयभीत हो गए।
छात्र के पिता ने बताया की मेरा पुत्र विगत 4 माह के बाद कॉलेज गया था। क्योंकि वह विगत चार महा से बीमार चल रहा था। जिस कारण वह स्कूल नहीं जा पाता था।
रविवार को छात्र के पिता ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया।
थाना प्रभारी आरके रावत ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है। जिसकी गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। और छात्र की खोजबीन शुरू कर दी गई है।
ब्यूरो रिपोर्टर शैलेन्द्र वर्मा सोनू राजपूत की रिपोर्ट
