TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

रिखणीखाल ब्लाक के विभिन्न गांवो मे बसे पूर्व सैनिको की शासन प्रशासन से बस सेवा की मांग



इन्द्रजीत असवाल

पौड़ी गढ़वाल : - रिखणीखाल ब्लाक के अन्तर्गत विभिन्न गांवो मे बसे पूर्व सैनिको की शासन प्रशासन से एक आवश्यक मांग है  कि द्वारी गाडियू पुल से पाणीसैण रिखणीखाल ढाबखाल सिसलडी होते हुए लैसडौन तक एसक गाड़ी प्रातः छः बजे चलायी जाय जो दस बजे तक लैसडौन पहुंचे तथा




जिसकी वापसी लैसडौन से लगभग तीन बजे निर्धारित हो।रिखणीखाल के गांवो मे अधिकांश पूर्व सैनिक है जिन्हे हर महीने मदिरा व अन्य जनरल स्टोर के सामान के लिए गढवाल राइफल्स लैसडौन की कैंटीन जाना पड़ता है।तथा इस क्षेत्र से लैसडौन के लिए यातायात के साधन नगण्य है।पूर्व सैनिको को प्राइवेट टैक्सी जीप बुक करनी पडती है।तथा कभी-कभी एक ही दिन मे आना-जाना नही हो पाता है।वहा रुकने पर धन व समय की बर्बादी होती है।इसके अलावा तहसील के अन्य जरूरी प्रमाण पत्र भी बनाने को लोगो का आना-जाना लगा रहता है।क्योंकि इस इलाके के लोगो का तहसील मुख्यालय





भी लैसडौन ही है।अतएव अनुरोध है कि एक बस सेवा द्वारी  से लैसडौन तक चलायी जाये। रिखणीखाल विलोक प्रमुख साहब या जिला पंचायत सदस्य के मार्फ़त इस मांग को उत्तराखंड सरकार तक भिजवाई जाय जायज मांग है सरकार व उत्तराखंड रोडवेज जरूर इस जायज मांग को पूरी करेगी पूर्ण यकीन है