TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

भाकपा (माले) के दिवंगत महासचिव विनोद मिश्र के 21वीं वर्षी पर अन्याय और उत्पीड़न के खिलाफ लड़ने का संकल्प कैजिया विष्णुपुर में माले की 9 सदस्यीय ब्रांच कमिटी गठित, सर्वसम्मति से राजाराम सिंह चुने गए ब्रांच सचिव


       
 पूसा  /


समस्तीपुर (अब्दुल  कादिर) 18 दिसम्बर।


प्रखंड के वैनी पंचायत के कैजिया विष्णुपुर गाँव में  भाकपा (माले) कार्यकर्ताओं के द्वारा पार्टी के दिवंगत महासचिव कॉमरेड विनोद मिश्र के 21वीं वर्षी पर सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं अन्याय और उत्पीड़न के खिलाफ लड़ने का संकल्प लिया गया | शहीद बेदी पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि देकर भाकपा (माले) के प्रखंड सचिव अमित कुमार की अध्यक्षता में संकल्प सभा का आयोजन किया गया | संकल्प सभा को पूर्व जिला कमिटी सदस्य किशोर कुमार राय , माले नेता रविन्द्र सिंह, अखिलेश सिंह, सुरेश कुमार, पप्पू सिंह, राजाराम सिंह, श्याम कुमार सिंह, सुशील कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह , अजीत कुमार पासवान, रामवृक्ष पासवान इत्यादि लोगों ने सम्बोधित किया।  संकल्प सभा के बाद भाकपा-माले कैजिया विष्णुपुर ब्रांच कमिटी गठन को एक बैठक की गई। जिसमें 9 सदस्यीय ब्रांच कमिटी का गठन किया गया। ब्रांच कमिटी सदस्यों ने सर्वसम्मति से रविन्द्र कुमार सिंह  उर्फ़ राजाराम सिंह को ब्रांच सचिव चुना। ब्रांच कमिटी सदस्यों में सुशील कुमार, रामवृक्ष




पासवान, राजेश कुमार, श्याम कुमार सिंह ,मुन्नी देवी, अनिता देवी, नगीना देवी, लाडली देवी शामिल हैं। नवनिर्वाचित सदस्यों ने संकल्प लिया कि पंचायत की योजनाओं  में हो रहे लूट, भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन करेंगे।