TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

पोखरा मेंडूबने से दस वर्षीय बालक की मौत आदर्श थाना ताजपुर क्षेत्र के मोरवा दक्षिणी पंचायत अंतर्गत आनंदपुर बेला तालाब में डूबने से एक दस वर्षीय बालक की मौत हो गई।मिर्तक की पहचान मो. कासिम के नाती मो. अमजद के रूप में की गई है।मिर्तक बच्चा अपने ननिहाल में आया हुआ था। बुधवार को नाना के यहां अन्य साथियों के साथ बकरी चराने के लिए गया था। इसी दौरान तालाब में


ताजपुर /मोरचा /समस्तीपुर (अब्दुल कादिर)



आदर्श थाना ताजपुर क्षेत्र के  मोरवा दक्षिणी पंचायत अंतर्गत आनंदपुर बेला तालाब में डूबने से एक दस वर्षीय बालक की मौत हो गई।मिर्तक की पहचान मो. कासिम के नाती मो. अमजद के रूप में की गई है।मिर्तक बच्चा अपने ननिहाल में आया हुआ था। बुधवार को नाना के यहां अन्य साथियों के साथ बकरी चराने के लिए गया था। इसी दौरान तालाब में कपड़ा खोलकर स्नान करने के लिए गया।जंहा पैर फिसल जाने के कारण गहरे पानी में चला गया।जंहा डूबने से मौत हो गई। डूबनेे के बाद बकरी चराने वालें बालको ने उसके घर पर इसकी सूचना दीया। सूचना मिलते ही गांव के उत्साही युवक






कैलाश ने अपने साथियों के साथ कड़ाके की ठंड के बावजूद तालाब में उतर कर भारी मशक्कत के बाद उसकी लाश खोज कर बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार के दौरान शरीर से पानी निकाला गया। लेकिन बालक की मौत हो चुकी थी।पुत्र की मौत की सूचना के बाद सरायरंजन थाने के भगवतपुर पंचायत के बरईपुरा निवासी पिता मोहम्मद शब्बीर एवं माता रुखसाना खातून मोरवा दक्षिणी पहुंच गए हैं। अपने नाती की मौत से नाना मोहम्मद कासिम, नानी कुरेशा खातून, पिता मोहम्मद शब्बीर एवं माता रुखसाना खातून का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। बड़े भाई मोहम्मद आसिफ एवं एकमात्र बहन गुलबसा खातून का रो रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर सीओ भोगेन्द्र यादव वताजपुर पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ ने सरकारी लाभ की प्रक्रिया से परिजनों को अवगत कराया।  पंचनामा तैयार करने के बाद ताजपुर पुलिस लाश को सुपुर्द ए खाक के लिए परिजनों को  सौंप दिया। बालक की मौत से मोरवा दक्षिणी पंचायत के आनंदपुर बेला एवं सरायरंजन प्रखंड के भगवतपुर बरईपुरा में मातमी सन्नाटा छा गया ।