TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

दिल्ली में युवक की बिजली करंट से मौत हत्या का लगाया आरोप बीते दिन शुक्रवार सुबह को पप्पू शर्मा की बिजली करंट लगने से मौत हो गई। पप्पू शर्मा थाना क्षेत्र के गांव ढर्रा शादी नगर निवासी संतराम शर्मा का 25 वर्षीय पुत्र था। वह दिल्ली के खजूरी थाने के अंतर्गत आने वाले गोंडा चौक स्थित अपने बड़े भाई विनोद के साथ रहकर फर्नीचर बनाने के अलावा पड़ोस के ही पंडित के साथ कथा ,भागवत ,जागरण करने का भी कार्य करता था।


मेरापुर फर्रुखाबाद।


 बीते दिन  शुक्रवार सुबह को पप्पू शर्मा की बिजली करंट लगने से मौत हो गई।
पप्पू शर्मा थाना क्षेत्र के गांव ढर्रा शादी नगर निवासी संतराम शर्मा का 25 वर्षीय पुत्र था।
वह दिल्ली के खजूरी थाने के अंतर्गत आने वाले गोंडा चौक स्थित अपने बड़े भाई विनोद के साथ रहकर फर्नीचर बनाने के अलावा पड़ोस के ही पंडित के साथ कथा ,भागवत ,जागरण







करने का भी कार्य करता था।
जबकि पप्पू दिल्ली में किराए पर कमरा लेकर अपने कमरे में अकेला रहता था। वही पड़ोस में ही बड़ा भाई
 विनोद भी दूसरे कमरे में अपनी पत्नी के साथ रहता था।
पप्पू शुक्रवार को रोज की भांति पंडित के साथ इसी थाने के अंतर्गत आने वाले एक मोहल्ले निवासी एक व्यक्ति के घर जागरण कार्यक्रम करने गया था।
 जहां बिजली खराब हो जाने के कारण बिजली ठीक कर रहा था। कि तभी पप्पू शर्मा के जोरदार बिजली का करंट लग गया। और वह मौके पर ही गिर गया था । जिसे पंडित दिल्ली स्थित सरकारी हॉस्पिटल ले गए। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की  जानकारी  पंडित ने  दिल्ली में ही रह रहे पप्पू के भाई विनोद को दी ।
सूचना मिलते ही भाई अपनी पत्नी सीमा के साथ हॉस्पिटल पहुंच गया। और भाई के शव को देखकर दहाड़े मार कर रोने चिल्लाने लगा।
इसकी जानकारी विनोद ने अपने मां माया देवी  पिता संतराम को दी।



विनोद ने पण्डित पर भाई की हत्या करने का आरोप लगाकर पुलिस को सूचना दे दी। उधर पंडित मौके से खिसक गया।
सूचना मिलने पर दिल्ली पुलिस ने सरकारी हॉस्पिटल पहुंचकर जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
इधर माता-पिता भी परिजनों के साथ दिल्ली पहुंच गए।
 पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
परिजन शव को लेकर  बीती देर रात्रि पैतृक गांव पहुंच गये।
शव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विनोद की पत्नी सीमा ने मीडिया को बताया  कि मेरे देवर की पंडित ने हत्या कर दी है।
 पंडित ने  देवर के शव को छिपाने का  प्रयास भी किया। किंतु शव छिपाने में असफल रहा।
पंडित के विरुद्ध हत्या किये जाने की तहरीर मेरे पति विनोद ने दिल्ली पुलिस को दे दी है।
सर्वेश शर्मा , विनोद शर्मा , राजीव शर्मा ,नीरज शर्मा आदि पांच भाईयों में से पप्पू तीसरे नम्बर का था।
अभी पप्पू अविवाहित था।
 शनिवार ढाई घाट स्थित परिजनों ने शव का दाह संस्कार कर दिया।
भाभी सीमा ने मीडिया को घटना घुमा फिराके बताई  गयी है। जिससे कुछ और प्रतीत होता है।
ब्यूरो रिपोर्ट शैलेन्द्र वर्मा सोनू राजपूत की रिपोर्ट