दो माह से कबाड़ बना हैंडपंप पानी को तरसे पचास घर
मेरापुर फर्रुखाबाद।
थाना क्षेत्र के गांव देवशनी निवासी पूर्व प्रधान गंगाप्रसाद राजपूत के दरवाजे के सामने एक सरकारी हैंडपंप लगा है।
जो बीते दो माह से खराब पड़ा है।
इस हैंडपंप से पचास घरों में पानी जाता है।
हैंड पंप खराब होने के कारण 50 घरों के लोगों को पानी के लिए दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों को पानी
काफी दूर से ढोकर लाना पड़ता है। जिससे ग्रामीण काफी परेशान हैं।
ग्रामीणों द्वारा वर्तमान प्रधान शिव शंकर राजपूत से कई बार हैंड पंप ठीक कराने के लिए कहा गया । लेकिन ग्राम प्रधान शिवशंकर ने अभी तक हैंडपंप ठीक नहीं कराया है।
जिससे पचास घर पानी के लिये तरस रहे हैं।
ग्रामीणों ने मीडिया को बताया कि यदि दो दिन के अंदर ग्राम प्रधान शिव शंकर द्वारा हैंडपंप ठीक नहीं कराया जाता है। तो हम लोग जिला अधिकारी महोदय से शिकायत करेंगे।
ब्यूरो रिपोर्ट सोनू राजपूत की रिपोर्ट
