TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

लैंसडोन विधायक पर विधानसभा का विकास रोकने का आरोप लैंसडोन विधानसभा का विकास अगर किसी एक व्यक्ति की वजह से रुका हुआ है तो वो स्वयं विधायक दलीप सिंह रावत। ये कहना है छेत्रिय समाजसेवी मंगत रमोला प्रभुपाल रावत का नैनीडांडा से जयहरीखाल तक विगत 7 वर्षों में सिर्फ़ सड़क निर्माण का कार्य हुआ है इस की वजह यह है कि सभी ठेकेदार उन की पार्टी के लोग है या उन का भाई व वे खुद ठेके में हिस्सेदार है।



पौड़ी गढ़वाल :

लैंसडोन विधानसभा का विकास अगर किसी एक व्यक्ति की वजह से रुका हुआ है तो वो स्वयं विधायक दलीप सिंह रावत। ये कहना है छेत्रिय समाजसेवी मंगत रमोला प्रभुपाल रावत का  नैनीडांडा से जयहरीखाल तक विगत 7 वर्षों में सिर्फ़ सड़क निर्माण का कार्य हुआ है इस की वजह यह है कि सभी ठेकेदार उन की पार्टी के लोग है या उन का भाई व वे खुद ठेके में हिस्सेदार है।
लैंसडोन विधानसभा में बिगत कार्यकाल व वर्तमान में कोई जल विधुव,सिंचाई,शिक्षा,चिकित्सा परियोजना धरातल पर नही उतरी है। विकास के नाम पर शराब के ठेके खुले है। 18 प्राथमिक विद्यालय बंद हुए और चिकित्सा व शिक्षा क्षेत्र का हाल दुनियां जानती है। वर्तमान में समूचे विधानसभा में यह आलम है कि विवेकपूर्ण लोग अपनी हर मांग के लिए देहरादून व दिल्ली का रुख कर रहे है। चेतनाशील व्यक्ति जानता है गुहार वहां लगानी चाहिए। विधायक दलीप सिंह रावत की एक दिक्कत है कि वे सिर्फ़ उन चंद लोगों की सुनते है जो उन के अगल बगल घूमते है देहरादून विधायक निवास हो या




कोटद्वार विधायक फार्महाउस वे लोग डेरा जमा कर बैठे रहते है आम जन के पास विधायक सिर्फ शादी श्राद्ध व क्रिकेट मैच के दौरान ही दिखाई देते है।

भारतीय जनता पार्टी की वर्तमान स्थिति यह है कि केंद्र व राज्य में प्रचंड बहुमत के साथ स्थापित है बावजूद इस के bjp के मंडल अध्यक्ष पूर्व ब्लॉक प्रमुख पूर्व जिला पंचायत जमानत तक नही बचा सके। पंचायती टिगटों की होड़ इस वर्ष परिवार वाद में तब्दील हुई। कार्य पर नही व्यक्ति विशेष पर बल दिया गया दाव उन लंगड़े घोड़ों पर खेला गया जो जमीन पर पड़े दिककों पर नजर रखते है।

हालांकि कोंग्रेश पंचायती चुनाव में विधानसभा की हार से उभरी हुई है और वर्ष 2022 के लिए जमीन  पर कार्य भी कर रही है कोंग्रेश के सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होना सुरु कर दिया है। पंचायती चुनाव की जीत टोरनिक का काम कर रही है मगर राह आसान नही है। पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी व वर्तमान कैविनेट मंत्री हरक सिंह रावत आपसी खींचतान में जुटे हैं जहां हरक सिंह का  कोई पता नही कब कहाँ से टिगट मांग ले वहीं सुरेन्द्र सिंह रावत चौथी अवस्था में अपना पूरा दम जरूर दिखायेगा।
लैंसडोन विधानसभा का दुर्भाग्य यह रहा कि यहां की राजनीति व विकास कोटद्वार विधानसभा से तय हो रहा है। वही लोग कोटद्वार में चुनाव लड़ रहे है और वही लैंसडोन में। इस एक वजह से लैंसडोन विकास की दौड़ में पिछड़ गया है। यह भी अब तय हो चुका है कि 2022 में लैंसडोन का भाग्य कोई कोंग्रेश जनप्रतिनिधि ही लिखेगा। चारो खाने चित्त bjp तीनों ब्लॉकों में अपना अस्तित्व बनाने में कामयाब नही रही। शादियों का सुरा भात कहाँ तक बचाएगा। क्रिकेट मैच का उदघाट्न करने वाले हाथों ने कभी शिक्षा चिकित्सा व रोज़गार के साधनों के ताले नही खोले। क्षेत्र पलायन की आग में झुलस रहा है और रहनुमाओं को परिवारवाद से फुरसत नही है।