TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

*अपर पुलिस अधीक्षक ने सुनी समस्याएं थानाध्यक्ष ने किए निस्तारण*

*अपर पुलिस अधीक्षक ने सुनी समस्याएं थानाध्यक्ष ने किए निस्तारण*

मेरापुर  फर्रुखाबाद। समाधान दिवस पर अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह ने सुबह 10:30 बजे मेरापुर थाने पहुंचकर 2:00 बजे तक जनता की समस्याएं सुनी।
समाधान दिवस में अपर पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में 17 लोग अपनी अपनी समस्याओं को लेकर थाने पहुंचे। सभी प्रार्थना पत्र राजस्व संबंधी थे। जिनमें से व्यास मुनि,रंगलाल,सुनील गुप्ता आदि 12 लोगों की समस्याओं को अपर पुलिस अधीक्षक के आदेश पर तत्काल समस्याओं पर एक्शन लेने वाले एवं निष्पक्ष समस्याओं का समाधान  करने वाले थाना अध्यक्ष आरके रावत ने अपने हमराह सिपाही अखिलेश कुमार जादौन व हल्का इंचार्जों के अलावा राजस्व टीम के साथ जगह-जगह मौके पर पहुंचकर समस्याओं का निराकरण किया। आरके रावत के द्वारा किए गए निराकरण से सभी लोग खुश दिखे।

थाने के अन्तर्गत आने वाले गांव छछोनापुर निवासी व्यासमुनि ने अपनी जमीन गांव के ही मदनलाल को गिरवी रखी थी। जमीन तय समय पर रुपय आदा न करने पर मदनलाल के नाम पर आ गई थी। दाखिल खारिज भी हो गया था।
इसी को लेकर दोनों पक्षों में काफी समय से विवाद चल रहा था। जिसका आर के रावत ने अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह की अध्यक्षता में निष्पक्ष समाधान कर दिया।
इसके अलावा इसी गांव के रंगलाल ने अपनी जमीन अपनी पत्नी एवं अपने बच्चों के नाम न करके अपने सगे भतीजे निरंजन लाल के नाम कर दी थी। इसको लेकर काफी दिनों से दोनों पक्षों में विवाद की स्थिति बनी रहती थी। इस पर अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह ने थानाध्यक्ष आरके रावत को 145 की कार्यवाही कराने का आदेश दिया।
थानाध्यक्ष आरके रावत ने बताया कि 12 लोगों की समस्याओं का समाधान राजस्व टीम के साथ मौके पर जाकर कर दिया गया है। बाकी 5 लोगों की समस्याओं का निराकरण समय के अभाव में नहीं किया जा सका। जिनका निराकरण किया जाएगा। समाधान दिवस में पुलिस संबंधित कोई भी प्रार्थना पत्र नहीं आया।

ब्यूरो रिपोर्ट -सोनू राजपूत