TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ का लगातार दूसरे दिन जारी *

* बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ का लगातार दूसरे दिन जारी *

समस्तीपुर । बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ आह्वान पर लगातार दूसरे दिन जिले के सभी उच्च विद्यालयों में पूर्ण तालाबंदी जारी रही। शिक्षा भवन धरना स्थल पर समस्तीपुर अनुमंडल के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने धरना दिया। सभा को संबोधित करते हुए सरकार को उसके वादे की याद दिलाते हुए अभिलंब शिक्षकों की मांगों को मानते हुए हड़ताल तोड़ने की पहल की मांग की। वही कार्यक्रम को राज मूल्यांकन परिषद के अध्यक्ष शाह जफर इमाम ने संबोधित करते हुए सरकार को चेतावनी दी कि जब तक नियोजित शिक्षकों की सभी मांगों मान नहीं लिया जाएगा तब तक मूल्यांकन कार्य बाधित रहेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर बालों यादव ने की ।
धरना कार्यक्रम का संचालन श्री नदीम खान ने किया। कार्यक्रम को संरक्षक विश्वनाथ मिश्र, वेदानंद झा ,भुनेश्वर राम, विनोद शर्मा , दिनेश ठाकुर, अजय अजनबी, अमर कुमार अकेला, संजय झा, ललित झा, कुंदन मंडल, डॉक्टर संजय प्रसाद, हुसैन आजाद, मणि भूषण सिंह ,अशोक कुमार शाह, सैयद इरफान अहमद, रंजीत कुमार , बेबी कुमारी, अनुपम कुमारी , कीर्ति नयन, अमृता कुमारी,  सोनी झा, समीक्षा कुमारी, राकेश कुमार, संतोष कुमार चौधरी, अमितेश कुमार, मंगलेश कुमार ,राजा राम सिंह, राणा प्रताप सिंह, धीरेंद्र कुमार, वसी इमाम , मनोज कुमार मंगलम, सदानंद झा, शकील अहमद, अरविंद दास, शीशा आशीष साह, अमीरुल हसन, डॉ प्रदीप झा, उमेर शमशी आदि ने संबोधित किया। साथ ही अनुमंडल सचिव श्री नीतीश कुमार एवं शिक्षकों का दल आजाद सर  के नेतृत्व में 20 शिक्षकों का दल सभी मूल्यांकन केंद्रों का  सर्वेक्षण किया।


समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट