हरियाली पार्क में लिट्टी चोखा पार्टी का आनंद लिया
ताजपुर/मोरवा /समस्तीपुर ।
ताजपुर प्रखंड के रामपुर पंचायत स्थित जल जीवन हरियाली पार्क में मंगलवार को लिट्टी चोखा पार्टी का आयोजन भीआईपी जिला अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने किया।लिट्टी चोखा पार्टी में मोरवा विधानसभा के ताजपुर,मोरवा एवं पटोरी प्रखंड के सैकड़ो युवाओं,बुद्धिजीवी,गणमान्य लोग उपस्थित थे।वंही नेहरू युवा केन्द्र समस्तीपुर के स्वयंसेवक रमेश कुमार व राकेश कुमार ने श्री सिंह को चादर से सम्मानित किया।मौके पर उपस्थित लोगों ने स्वादिष्ट लिट्टी चोखा का आनंद लिए।श्री सिंह ने कहा कि लिट्टी चोखा पार्टी जंगलाही पोखर हरियाली पार्क में किया गया।क्योंकि मोरवा विधानसभा क्षेत्र में यह
पहला पंचायत बना है जंहा आज अनोखा है।इस पंचायत के मुखिया बिनोद राय ने दिन रात एक कर के एक अनोखा कार्य कर इस पोखर का काया कल्प कर एक अनोखा मिशाल कायम किए।जिन्होंने अपने मेहनत के बदौलत हरियाली पार्क बना जो जिले में पहला पार्क है।पार्क तो शहर में देखने को मिलते थे अब गांव के लोग पार्क का आनंद गांव के पार्क में ले सकेंगे।मौके पर भोला बिहारी,जितेंद्र कुमार,पी आर गोपाल,सुमन कुमार झा,चंद्रशेखर आज़ाद,बलराम कुशवाहा,डॉ दिलीप कुमार चौधरी,राजकुमार चौधरी,राजेश कुमार राजू,राजकुमार राय,सहित बुद्धिजीवी,गणमान्य लोग उपस्थित थे।
समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट
