महाराणा क्षत्रीय महासभा की बैठक का आयोजन किया गया
ग्राम पंचायत जरहा के अंतर्गत ग्राम सेहरा टोला में जलहली मंदिर के सामने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप समुदायिक भवन में महाराणा क्षत्रिय महासभा द्वारा बैठक का आयोजन किया गया।
यह बैठक महाराणा क्षत्रिय महासभा जिला उमरिया के अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह जी के अध्यक्षता में संपन्न हुई।
*बैठक का एजेंडा इस प्रकार*
1- सम्मेलन द्वारा विवाह करने का निर्णय लिया गया ।
2- समितियों का गठन कर कार्य रूप से परिणत कर प्रभावी बनाने का दायित्व सौंपा गया ।
3- बैठक में शिक्षा समिति का गठन किया गया ।
4- स्वालंबन स्वास्थ समिति का गठन किया गया ।
5- वृक्षारोपण समिति का गठन किया गया ।
6- महिला सम्मेलन,एवं संस्कृतिक कार्यक्रम कराने का समितियों का गठन किया गया ।
इस बैठक में उपस्थित महाराणा क्षत्रिय महासभा के उपाध्यक्ष श्री विजय पाल सिंह राणावत, सचिव मूरत ध्वज सिंह राणावत, कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह, राजेश सिंह पवार, विनोद सिंह, अरुण सिंह विनोद सिंह,राजपाल सिंह, पुहुपसिहं, रघुनाथ सिंह राजपूत दिलराज, सिंह, धनीराम सिंह कृष्णपाल सिंह दुर्गा सिंह लल्लू सिंह ,केके सिंह ,हजारी सिंह राम सुमिरन सिंह, मानसिंह, शिव कुमार सिंह, पतराम सिंह, रवि सिंह, सीबी सिंह, सुनील सिंह,एवं देवलाल सिंह मीडिया प्रभारी सहित सैकड़ों महाराणा क्षत्रीय महासभा के पदाधिकारी एवं सदस्य गण उपस्थित रहे । व्योरो रिपोर्ट सोनी राजपूत

