TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

दिन दहाड़े अपराधियों ने लालबाबू को मारी गोली,हुई मौत

दिन दहाड़े अपराधियों ने लालबाबू को मारी गोली,हुई मौत
   
समस्तीपुर।
जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के खगवा चौक के पास अज्ञात अपराधी ने एक व्यक्ति को मारकर फरार हो गया। स्थानीय लोगो की मदद से जख्मी को ईलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल लाया गया। जख्मी का ईलाज जारी ही था कि उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान बंगरा थाना क्षेत्र के रहीमाबाद पंचायत के अंतर्गत रजवा गांव निवासी लाल बाबू राय के तौर पर की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार लालबाबू राय खगवा के पास कोई काम से आया था इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने उसे गोली मारकर फरार हो गया। वही इस घटना को लेकर क्षेत्र में दहशत का माहौल कायम है। जानकारी मिलने पर बंगरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई है। लालबाबू की मौत की खबर मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल बना हुआ है।

समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट