TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

निजी विद्यालय (शुल्क विनियमन) अधिनियम 2019 का उल्लंघन करने वाले स्कूलों पर कार्रवाई करे सरकार



समस्तीपुर 

  कोरोना संकट को देखते हुए एक तरफ कई शहरों में स्कूल प्रबंधन से 03 महीने की फीस माफ करने का आग्रह किया जा है l  लेकिन इसके ठीक विपरीत पटना सहित बिहार के कई जिलों के कई स्कूल सरकार के आदेश का उल्लंघन करते हुए बेतहाशा फीस में बढ़ोतरी कर रहे हैं l  राजद के प्रांतीय नेता राजीव प्रकाश सर्राफ ने फीस बढ़ोतरी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि निजी स्कूलों पर फीस बढ़ोतरी की लगाम लगाने के लिए नियम और एक्ट तो बने, लेकिन स्कूल इस


एक्ट को मानने को तैयार नहीं हैं। राजधानी सहित बिहार के कई जिलों के कई निजी स्कूलों ने 15 से 20 फीसदी तक फीस बढ़ा दी है। राजद के प्रांतीय नेता ने कहा कि सात फीसदी तक ही फीस बढ़ोतरी होने के नियम को ताक पर रख कर कई स्कूलों ने कई नये मद को जोड़ दिया है। इनमें सुरक्षा के अलावा जीपीएस, अभिभावकों को दी जाने वाली सूचना आदि शामिल हैं। अब स्कूल अभिभावकों को सूचना देने के लिए भी शुल्क ले रहा है। राजद के प्रांतीय नेता राजीव प्रकाश सर्राफ ने बिहार निजी विद्यालय (शुल्क विनियमन) अधिनियम 2019 का उल्लंघन करने वाले स्कूलों पर कार्रवाई करने की मांग बिहार सरकार से की है l


समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट