विधायक सांसदों के वेतन कटौती की तरह विद्यार्थियों के भी शुल्क माफी हो
समस्तीपुर
बिहार विधान परिषद के पूर्व सदस्य और बिहार प्रदेश महासचिव श्रीमती रोमा भारती ने भारत सरकार और बिहार सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया जिसमें उन्होंने सांसदों,विधायकों और मंत्रियों के वेतन में कटौती का प्रस्ताव दिया है साथ ही उन्होंने इसी तरह इस लॉक डाउन की समस्या से जूझ रहे विद्यार्थियों की पढ़ाई में रुकावट ना हो इसलिए छात्रों के लॉक डाउन की अवधि का फीस माफ करने की भी
मांग की साथ ही निजी अस्पतालों में भी लगने वाले शुल्क में इस दौरान रियायत देने की सिफारिश सरकार करें। हाइड्रो क्लोरो क्वीन दबा के निर्यात पर से पाबंदी हटाने को भी उन्होंने भारतीय अस्मिता के साथ खिलवाड़ बताया और कहा कि मीडिया द्वारा बनाए गए प्रधानमंत्री की छद्म छवि अब जनता के सामने बेनकाब हो चुकी है। भारत सरकार के इस
फैसले से भारत की गरिमा को ठेस पहुंचा है। करोना संक्रमित लोगों के पहचान के लिए अधिक से अधिक लोगों की जांच करने की आवश्यकता बताते हुए माननीय रोमा भारती ने सरकार से पीपीई कीट , टेस्टिंग सेंटर आदि बनाने की मांग की और स्थानीय प्रशासन द्वारा बेघर हो चुके लोगों को भोजन ,मास्क आदि न उपलब्ध कराए जाने पर रोष जताया। उपरोक्त आशय की जानकारी युवा जिला राजद मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता संजय नायक ने प्रेस को दी।
अब्दुल कादिर

