TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

लॉक डाउन की लंबी अवधि में उचित सरकारी व्यवस्था ना होने पर पैदा हो सकता है भुखमरी का संकट


समस्तीपुर


               युवा समाजसेवी नवीन कुमार ने पिछले सप्ताह में अचानक से  कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में वृद्धि पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि जितना कोरोना पॉजिटिव की पहचान  पिछले एक महीने में हुआ था उससे अधिक करोना का संक्रमण इस महीने के प्रथम सप्ताह में हो चुका है अगर इस रफ्तार को नहीं रोका गया तो आगामी समय काफी भयावह हो सकता है। सरकार द्वारा घोषित लॉक डाउन की अवधि में भूमिहीन ,मजदूर छोटे किसान,देहारी मजदूर, रिक्शा, ठेला चलाकर अपनी आजीविका चलाने वाले लोग अत्यधिक प्रभावित हैं। उनके समक्ष दैनिक आवश्यकताओं की वस्तु खरीदने के लिए भी पैसे नहीं है लेकिन सरकार अपनी घोषणाओं को इन लोगों तक नहीं पहुंचा पा रही है


         जिससे इनके समक्ष भुखमरी का संकट बढ़ता जा रहा है इस विकट घड़ी में इन समूहों को मदद कर रहे राजनीतिक कार्यकर्ताओं, समाजसेवी और एनजीओ के लोग जरूर उम्मीद की किरण बनकर इन लोगों तक यथासंभव सहायता पहुंचा रहे हैं प्रत्येक राशन कार्ड धारी परिवारों को ₹1000 की सहायता राशि उस घुमंतु समुदाय के साथ छलावा है जिनका अपना स्थाई आवास नहीं है ना ही उनके पास राशन कार्ड है सरकार को वैसे लोगों को भी चिन्हित कर उचित सरकारी मदद करनी चाहिए जिससे वह भुखमरी की समस्या से बच सकें। विधायकों, सांसदों, मंत्रियों को मिलने वाले वेतन में कटौती की तर्ज पर ही सरकार को निजी शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले छात्र- छात्राओं के शुल्क माफी की घोषणा करनी चाहिए जिससे गरीब छात्र छात्राओं की पढ़ाई बाधित नहीं हो।


 अब्दुल कादिर