TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

पैक्सो से पीडीएस को निलंबित करने का निर्णय बेहद दुर्भाग्यपूर्ण - विनोद

समस्तीपुर

      बिहार सरकार द्वारा राज्य के  पैक्सों/व्यापार मंडलो के जन वितरण प्रणाली के लाइसेंस को तीन महीने के लिए निलंबित करने के निर्णय पर समस्तीपुर केंन्द्रीय सहकारिता बैंक के अध्यक्ष -सह - राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष  विनोद कुमार राय ने  कड़ा एतराज जताया है

उन्होंने कहा कि बिहार में कुल 8463 पैक्स हैं  तथा 4000 पैक्सों के पास पीडीएस लाइसेंस है । पैक्सों द्वारा पीडीएस का संचालन बेहद कुशलता , निष्ठापूर्वक, ईमानदारी व पारदर्शिता के साथ किया जा रहा है ।उन्होंने कहा कि पैक्सो से पीडीएस को 03 महीने तक निलंबित करने का निर्णय बेहद दुर्भाग्यपूर्ण व निराशाजनक पहलू है l यह पैक्सों को मिटाने की एक साजिश है। यह आने वाले कल के लिए शुभ संकेत नहीं है l सरकार के इस निर्णय को हम कतई भी बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने सरकार से अपने इस निर्णय पुनर्विचार करने तथा उक्त आदेश के पत्रांक - 1658, दिनांक -19.04.20 को वापस लेने की मांग की है l


समस्तीपुर से अब्दुल कादिर