TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

मजदूरों का जंग करोना वायरस से नहीं गरीबी से है - - - - रोमा भारती



समस्तीपुर (अब्दुल कादिर)

बिहार विधान परिषद की पूर्व
 सदस्य सह राजद बिहार प्रदेश महासचिव श्रीमती रोमा भारती ने 21 दिनों के लॉक डाउन के 18 में दिन गुजरने के बाद की स्थिति पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि मजदूरों का जंग कोरोना वायरस से नहीं बल्कि उसकी गरीबी से है। फैक्ट्री मजदूर या दिहाड़ी मजदूर जो अपने घर नहीं जा सके उनके सामने उत्पन्न भुखमरी की हालत बद से बदतर होते जा रही है। केंद्र सरकार द्वारा फौरी  राहत को धता बताते हुए उन्होंने केंद्र की मोदी सत्ता पर निशाना साधते हुए कहा कि





जिसके पास राशन कार्ड नहीं है वह इस सुविधा से महरूम है।
इंटरनेशनल लेबर यूनियन की ताजा रिपोर्ट का हवाला देते हुए रोमा भारती ने कहा कि कोरोना वायरस के कारण भारत में 40 करोड लोगों की गरीबी और बढ़ जाने का खतरा है। साथ ही 19 करोड़ पचास लाख नौकरियों पर भी खतरा मंडरा रहा है। आशंका जाहिर करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि यह नुकसान कितना बड़ा होगा यह इस पर निर्भर करेगा कि कोरोना वायरस को दुनिया कब तक हरा पाती है।
वहीं दूसरी तरफ कोरोना महामारी पर हुए मौत के सरकारी आंकड़े को धता बताते हुए उन्होंने कहा हमारे पास कोरोना केस इसलिए कम है क्योंकि हमारे पास टेस्टिंग ही कम हो रही है। साथ ही चिंता जाहिर करते हुए कहा 10-12 दिनों के अंदर यह संक्रामक बीमारी महामारी का रूप धारण कर सकती है।
श्रीमती रोमा भारती ने अपने नेता आदरणीय तेजस्वी यादव के कोरोना के लिए इच्छाशक्ति दिखाई है वह अपने आप में नजीर है। श्रीमती भारती ने देशवासीयों  से अपील की कि लॉक डाउन के नियमों का निष्ठा पूर्वक पालन करें। और उन्होंने उम्मीद जताई कि इस मुश्किल हालात से देश सफलतापूर्वक बाहर आ जाएगा। साथ ही उन्होंने हर स्तर के नेताओं, कार्यकर्ताओं को सामर्थ्य के अनुसार इस मुश्किल घड़ी में मजदूरों, रिक्शा,ठेला चला कर गुजारा करनेवाले परिवारों का मदद करने का आह्वान किया। उपरोक्त आशय की जानकारी युवा राजद जिला मीडिया प्रभारी संजय नायक ने प्रेस को दी।



समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट