मुखिया पति एवं वार्ड मेम्बरों के साथ पुलिस द्वारा दुर्व्यवहार को लेकर मुखिया संघो ने बैठक की।
ताजपुर /समस्तीपुर । 20 अप्रैल 2020। , ताजपुर प्रखण्ड क्षेत्र के मानपुरा मुखिया पति एवं वार्ड मेम्बर के साथ पुलिस द्वारा दुर्व्यवहार को लेकर सोमवार के दिन ताजपुर मुखिया संघो ने आपातकालीन बैठक की,जिसकी अध्यक्षता मुखिया संघ के प्रखण्ड अध्यक्ष विश्वनाथ सिंह राकेश ने की। बैठक में मानपुरा मुखिया पति रत्नेश के साथ ताजपुर पुलिस द्वारा दुर्व्यवहार करने की घोर निंदा की गयी।
साथ ही इसकी लिखित शिकायत सर्वसम्मति से बरिये पुलिस पदाधिकारियो से की गई है। ज्ञात हो कि बीते 18 अप्रैल की संध्या मुखिया पति रत्नेश कुमार अपने वार्ड सदस्य के साथ जल-नल योजना का कुछ जरूरी सामान खरीदने ताजपुर जा रहे थे। ठीक उसी समय ताजपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी गुलनाज कौशर ने अपने पुलिस जवानो के साथ उन्हें रोक लिया और उनको बुरा भला, अमर्यादित बातों का प्रयोग करते हुए उनकी मोटरसाइकिल को जप्त कर थाना भेज दिया। जबकि मुखिया पति ने स्थानीय विडियो द्वारा आपातकालीन में जरूरी कामो से आने जाने के लिये बना कॉर्ड भी दिखाया और बताया कि मैडम मैं मानपुरा मुखिया पति हूँ,और हमारे पंचायत में बने जल नल योजना का समरसेबुल का मोटर खराब हो गया है,उसी को बनबाने हेतू समान खरिडने जा रहा हुँ। अगर विश्वास न हो तो स्थानीय बीडीओ से पूछ लें। लेकिन वे एक न सुनी और हमें घण्टो रोक कर रखा ,जिससे जल नल योजना का मोटर बन न सका और पीने के पानी के लिए पंचायत की जनता व्याकुल हो गए। एक तरफ सरकार इस विश्वस्तरीय महामारी में जनप्रतिनिधियों से सहयोग की उपेक्षा करते हैं वहीं दूसरी तरफ पुलिस प्रशासन रुकावट डालती है। सरकार के आदेशानुसार जनप्रतिनिधी लोग अपना जान जोखिम में डालकर लॉक डाउन का पालन करते हुए पीड़ित की सेवा में लगे हुए हैं। अगर जनप्रतिनिधियों के साथ ऐसा दुर्व्यवहार होगा तो कौन इस महामारी में अपना जान जोखिम में डालकर समाजिक कार्य करेंगे। इस तरह का दुर्व्यवहार जनप्रतिनिधियों के साथ ताजपुर पुलिस पदाधिकारियों द्वारा हमेसा की जाती है।
समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट
