TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

सरकार के लगातार प्रयास के बाद लोग कर रहे गायों की दुर्दशा चारा पानी ना देने से दो गायों की मौत और उन्हें खुले में फेंक दिया पत्रकारों ने मौके पर पहुंचकर खुद गड्ढा खोद कर दफनाया




नवाबगंज फर्रुखाबाद

भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार लगातार गायों के लिए चारा पानी एवं गौशाला की व्यवस्था कर रही हो लेकिन लोग अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहे हैं

 विकासखंड शमशाबाद एवं थाना कोतवाली नवाबगंज क्षेत्र के गांव नगला दमूं (नगरिया‌) में रिंकू गंगवार पुत्र नानिकराम उर्फ नन्नकू को ब्लॉक की तरफ से गायों को पालने के लिए ले आया था रिंकू 19 गाय खेत पर खुली धूप में बांधे रहता है जिन्हें ना तो चारा खिलाता है ना तो पानी पिलाता है



 भूख प्यास से दो गायों की मौत हो गई है उन्हें खुले में फेंक दिया जिन्हें कुत्ते अपनी शिकार बना रहे हैं रिंकू गंगवार के घर पर 11 गायें और बनी हुई है गांव वालों का कहना है कि यह इधर उधर से गाय बांध लेता है और जो गाय दूध देने के काबिल होती हैं और जो गाय आश्रय की निकल आती हैं उन्हें अपने घर पर ले जाकर के बांध लेता है और बाकी गायों को खुली धूप में एक रस्सी  में दो और 3 मिला करके बांध देता है वह गाय एक दूसरे में फंसकर तड़पती रहती हैं और कुछ गांव वालों का कहना है कि रिंकू गंगवार जो गाय ज्यादा परेशान करती है उन गायों को मोटे डंडे से सींग में डंडे मारता है सींग तोड़ देता है





 कई गायों के सींग टूटे हुए हैं यह गायों की बहुत दुर्दशा कर रहा है आज मौके पर पहुंचे पत्रकार परिमाल सिंह यादव, अजीत कुमार यादव, जमील खां, संजीव कुमार ठाकुर, राजू यादव, विनीत कुमार शाक्य, अजय कुमार यादव ने मौके पर पहुंचकर खुद गड्ढों को खोद कर गायों को दफनाया गायों की दुर्दशा को देखते हुए पत्रकारों ने पड़ोसी गांव से लोगों को बुलाकर के बाकी गाय दिलवा दी वह लोग पालने के लिए अपने अपने घरों में ले गए रिंकू गंगवार देने से मना कर रहा था पत्रकारों ने उसे समझाते हुए दूसरे गांव वालों को गाय सौंप दी वह लोग गायों की सेवा करने के लिए अपने घरों की ओर ले गए पत्रकारों का कहना है कि गायों की गायों की सेवा हम लोग अपने भाव से हमेशा करते रहेंगे हम लोग ऐसी गायों की दुर्दशा नहीं देख सकते हैं गौ माता की हम लोग मिलकर के हमेशा रक्षा करेंगे





ब्यूरो रिपोर्ट
आज तक 24 न्यूज़ चैनल
परिमाल सिंह