मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में कोरोना वायरस से बचाव हेतु पिलाया गया आयुष काढ़ा
कोरोना वायरस से बचाव हेतु प्रयागराज मंडल द्वारा सभी सुरक्षात्मक उपाय किये जा रहे है और साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन भी सुनिश्चित किया जा रहा है | मंडल कार्यालय के प्रत्येक तल पर पद चालित सैनीटाइजर डिस्पेंसर एवं नल की व्यवस्था की गई है | मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में प्रवेश करते समय सुबह 09.00 से 10.30 बजे गेट पर ही प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी के शरीर का तापमान आरपीएफ स्टाफ तथा कर्मचारी हित निरीक्षकों एवं मेडिकल विभाग के कर्मचारियों द्वारा नॉन कांटेक्ट इंफ्रारेड थर्मोमीटर द्वारा चेक करने के पश्चात जाँच में उपयुक्त पाए जाने पर ही मंडल कार्यालय में प्रवेश की अनुमति दी जाती है | अन्य समय गेट बंद रहता है और गेट बंद होने की स्थिति में कर्मचारियों के बारे में आवश्यक जानकारी प्राप्त करने के पश्चात मंडल कार्यालय में प्रवेश की अनुमति दी जाती है,बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश वर्जित है | निकास हेतु शाम को 05.30 से 06.30 बजे तक गेट खोला जाता है अन्य समय गेट को बंद रखा जाता है |
आज दिनांक 04.06.2020 को अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री अनुराग अग्रवाल,वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री राजेश कुमार शर्मा तथा अन्य अधिकारियों ने मंडल कार्यालय में कोरोना वायरस से बचाव हेतु किये गए सभी सुरक्षात्मक उपाय का गहन निरीक्षण किया और स्वच्छता पर विशेष जोर दिया | निरीक्षण के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक महोदय ने सभी कर्मचारियों से गर्म पानी पीने,मास्क लगाकर चलने एवं भीड़ –भाड़ से बचने तथा भोजन में हल्दी ,धनिया ,जीरा ,लहसुन ,अदरक आदि के प्रयोग की सलाह दिया |
इसी क्रम में आज दिनांक: 04.06.2020 को मंडल रेल प्रबंधक महोदय के निर्देशानुसार,वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री राजेश कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में मंडल कार्यालय की कैंटीन में कोरोना वायरस के संकरण से बचाव एवं इम्युनिटी बढ़ाने हेतु मंडल कार्यालय में कार्यरत लगभग 1100 अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए तुलसी ,दालचीनी ,काली मिर्च ,सोंठ ,मुनक्का और गुड़ से आयुष काढ़ा तैयार किया गया और समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पिलाया गया | मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में कार्यरत प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी स्वस्थ रहें जिससे पूर्ण मनोयोग से कार्य सम्पादित कर सकें इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु काढ़ा पिलाया गया और लगातार 15 दिन तक पिलाया जायेगा |
सुरक्षात्मक उपाय करते हुए मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय एवं मंडल के अंतर्गत अन्य प्रमुख स्टेशनों पर स्थित कार्यालयों में साबुन एवं सैनिटाइजर की सुविधा उपलब्ध है तथा हाथ धुलने हेतु पद चालित उपकरण लगाये गए हैं इस उपकरण के लग जाने से नल की टोंटी को टच करने की आवश्यकता नहीं पड़ती |
मंडल में कार्यरत सभी कर्मचारियों एवं उनके परिजनों हेतु विशेष संदेश जारी किया गया है कि फेस कवर (मास्क) पहनने के पश्चात ही घर से बाहर सार्वजनिक स्थलों में निकलें, मास्क उपलब्ध न होने पर किसी साफ कपड़े से स्वयं ही तीन परतों वाला फेस कवर बनाकर उसका उपयोग करें । विशेष परिस्थिति में मास्क उपलब्ध न होने की स्थिति में गमछा, रूमाल, दुपट्टा इत्यादि को भी फेस कवर के रूप में प्रयोग किया जा सकता है । कभी भी उपयोग में लाया गया फेस कवर अथवा गमछा आदि का पुनः उपयोग साबुन से अच्छी तरह साफ करने के पश्चात ही करने हेतु निर्देशित किया गया है |
विश्वपर्यावरण दिवस 05जून के अवसर पर प्रयागराज मंडल के अंतर्गत कर्मचारियों को जागरूक करने हेतु विश्व पर्यावरण मनाया जायेगा | इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम है “Celebrate Biodiversity” | कोरोना वायरस से बचाव हेतु यद्यपि कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जायेगा | मंडल के अन्य प्रमुख स्टेशनों पर भी पर्यावरण को स्वच्छ रखने हेतु कर्मचारियों को जागरूक किया जायेगा साथ ही एन सी आर कालेज टूंडला में भी बच्चों को पर्यवरण के प्रति जागरूक किया जायेगा |
रिपोर्ट मोहम्मद साबिर