TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

चंडीगढ़ लेबर सेल कमेटी की बदौलत चंडीगढ़ व्यापार मंडल स्टेट अवार्ड से सम्मानित

जितेन्द्र कुमार ब्यूरो चीफ चंडीगढ़


चंडीगढ़;

          चंडीगढ़ लेबर सेल कमेटी द्वारा कर्फ्यू/लॉक डाउन पीरियड के दौरान किये गए सराहनीय और उल्लेखनीय कार्यों की बदौलत चंडीगढ़ व्यापार मंडल को चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से स्वतंत्रता दिवस पर स्टेट अवार्ड से नवाजा गया है।


गौरतलब है कि चंडीगढ़ व्यापार मंडल की लेबर सेल कमेटी के द्वारा कोरोना महामारी के दौरान कर्फ्यू और लॉक डाउन के समय लगभग 70 दिनों तक झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले गरीब जरूरतमंद परिवारों को दो वक्त का खाना और जरूरत की चीजें उपलब्ध करवाने का सराहनीय कार्य किया गया। जिसकी वजह से इस स्वतंत्रता दिवस पर चंडीगढ़ प्रशासन के द्वारा चंडीगढ़ व्यापार मंडल को स्टेट अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इसके लिए सीबीएम लेबर सेल कमेटी के चेयरमैन रविंद्र बिल्ला जी एवं उनकी टीम बधाई की पात्र हैं। इससे चंडीगढ़ व्यापार मंडल का नाम रोशन हुआ है।