TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

कोरोना से जीती जंग: अब फिर से महामारी के बारे में लोगों को करेंगे जागरूक

जितेन्द्र कुमार ब्यूरो चीफ चंडीगढ


चंडीगढ़: चंडीगढ़ प्रशासन से समाजसेवा में स्टेट अवार्ड प्राप्त करने वाले रविन्द्र सिंह बिल्ला कोरोना से जंग जीत वापिस समाजसेवा में जुट गए है। कोरोना को मात देने के बाद आज उन्होंने गुरुद्वारा साहिब में वाहेगुरु सच्चे पातशाह के दरबार मे माथा टेक शुक्रिया अदा किया। उन्होंने सरबत के भले की अरदास भी की।

       कर्फ्यू और लॉक डाउन पीरियड के दौरान रविन्द्र सिंह बिल्ला अपने स्वास्थ्य की परवाह किये वगैर दिन रात समाज सेवा में जुटे रहे। उन्होंने मलिन बस्तियों, झुग्गी झोंपड़ियों और गरीब जरूरतमंदों में लंगर, राशन, फेस मास्क और सैनिटाइजर बांट सेवाभाव निभाया था। रविन्द्र सिंह बिल्ला  अगस्त माह की आखिरी तारीखों में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। अपनी मजबूत इच्छा शक्ति और सतगुरु सच्चे पातशाह जी के आशीर्वाद से वो कोरोना जैसी गंभीर बीमारी से जीतने में सफल हुए। अब वो फिर से समाजसेवा में अपने आप को समर्पित करने को तैयार है।