TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

खनन के ट्रैक्टर से कुचलकर इकलौते बालक की मौत ग्रामीणों ने लगाया जाम

फर्रुखाबाद।  पिता और माँ के साथ ननिहाल से अपने घर जा रहे बालक की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गयी। जबकि माँ-बाप घायल हो गये। उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया।



जनपद बदायूँ के उसैत कटरा सहादतगंज निवासी 40 वर्षीय सत्यपाल पुत्र रामेश्वर दयाल अपनी पत्नी मीना और 5 वर्षीय इकलौते पुत्र शिवम के साथ ससुराल जनपद कन्नौज तिर्वा जोत गया था। वहां से शुक्रवार को वह अपनी पत्नी मीना और पुत्र शिवम को लेकर बाइक से वापस लौट रहा था। कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के याकूतगंज मुख्य बाजार में खनन कर कर आ रहे ट्रैक्टर नें सत्यपाल की बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह तीनो गिर गये। शिवम ट्रैक्टर से कुचल गया।


जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि सत्यपाल और मीना घायल हो गये। घटना के बाद आक्रोशित भीड़ नें चालक मो० असद पुत्र रिजवान निवासी जरारी को ग्रामीणों नें दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसके साथ ही घटना से अक्रोशित भीड़ नें सड़क पर बल्ली आदि डालकर जाम लगा दिया। जानकारी होंने पर मौके पर प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल फोर्स के साथ पंहुचे और ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलाया। पुलिस नें ट्रैक्टर और चालक को कब्जे में ले लिया। जबकि मृतक शिवम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और उसके घायल माँ-बाप को उपचार के लिए लोहिया अस्पताल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक नें बताया कि जाँच की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा।            

   ब्यूरो रिपोर्ट सोनू राजपूत की रिपोर्ट