TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

जिलाधिकारी श्री मानवेन्द्र सिंह ने कोविड-19 एल 2 अस्पताल फतेहगढ़़ का निरीक्षण किया।

फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी श्री मानवेन्द्र सिंह ने कोविड-19 एल 2 अस्पताल फतेहगढ़़ का निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने वार्डों में लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। मरीजों के फोन पर बात कर स्वास्थ्य एवं उपचार की जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने एल 2 अस्पताल में मरीज आते ही एडमिट कर तत्काल आॅक्सीजन की व्यवस्था मुहैया कराने के निर्देश दिए। मरीज भर्ती करने में किसी प्रकार की शिथिलता/देरी बर्दास्त नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को वार्डों में प्रत्येक मरीज के पास डस्टविन रखवाने के निर्देश दिए। अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका फर्रूखाबाद को एक साथ 15 सफाई कर्मचारियों की टीम भेजकर बेहतर सफाई कराने के निर्देश दिए।

ब्यूरो रिपोर्ट सोनू राजपूत की रिपोर्ट