TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

प्रिया शाक्य को भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष का बनाया प्रत्याशी

कन्नौज। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेृतत्व के निर्देश पर जिला पंचायत अध्यक्ष पद प्रत्याशी हेतु प्रिया शाक्य की घोषणा की गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की स्वीकृति पर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी के नाम की घोषणा की है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रिया शाक्य को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार घोषित किया गया है।

जिला अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ने बताया कि वर्तमान में वार्ड नंबर 16 से जिला पंचायत सदस्य चुनी गई हैं और पार्टी में सक्रिय कार्यकर्ता रही हैं।

ईमानदार राजनीति एवं स्वच्छ छवि के लिए विख्यात प्रिया शाक्य ने कहा कि वह भाजपा नेतृत्व की आभारी हैं, जो उन्होंने मुझ पर इतना विश्वास जताते हुए महत्वपूर्ण दायित्च सौंपा है।उन्होंने जिला पंचायत सदस्यों से अपील की वे किसी प्रलोभन में न आकर मुझे वोट दें। मैं वायदा करती हूँ पूरे कार्यकाल तक उन्हें पूरा सम्मान मिलेगा और उनके क्षेत्र में चहुमुखी विकास होगा। प्रिया शाक्य के प्रति ओमकार शाक्य ने भी प्रदेश नेतृत्व तथा जिला भाजपा के नेताओं का आभार जताते हुए कहा है वे पूरी दमदारी से प्रिया को चुनाव लड़वाएंगे।

ब्यूरो रिपोर्ट ज्ञानेंद्र दुबे कन्नौज