सपा में आठ जिला पंचायत सदस्य सामिल, एक नेता को मिला बड़ा पद
फर्रुखाबाद। समाजवादी पार्टी की ताकत बढ़ाने के लिए डॉ सुबोध यादव ने नरेंद्र शाक्य सहित अन्य 8 जिला पंचायत सदस्यों के अलावा उनके परिजनों भी सपा में शामिल कराया है। अब जिला पंचायत में सपा समर्थक सदस्यों की संख्या सर्वाधिक हो गई है सबसे कम सदस्य भारतीय जनता पार्टी के हैं।
जिला पंचायत सदस्य डॉ सुबोध यादव, नरेंद्र शाक्य, मनोज मिश्रा, एके राठौर, बंटू नागर, रिंकू कटियार, राहुल बर्मन, मंजीता पाल के पति कुलदीप पाल, आलोक यादव व अर्चना के पति को लेकर लखनऊ समाजवादी पार्टी कार्यालय पहुंचे। पार्टी के मुखिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सभी लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।
श्री डॉ यादव ने सभी सदस्यों का अखिलेश यादव से परिचय भी कराया, जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र शाक्य ने इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भगवान बुद्ध की प्रतिमा भेंट की। जबकि अन्य सदस्यों ने सपा प्रमुख को साइकिल आदि प्रतिमाएं भेंट की। इस दौरान सपा के प्रदेश अध्यक्ष मौजूद रहे। ग्राम पंचायत घारमपुर के पूर्व प्रधान मिथुन शाक्य, शिक्षक सुब्रत शाक्य आदि लोग जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र सिंह के साथ गए थे।
सरदार तोषित प्रीत सिंह को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी दे दी है।
मुलायम सिंह यादव यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने नगर के वरिष्ठ सपा नेता सरदार तोषित प्रीत सिंह को यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय सचिव पद पर मनोनीत किया है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। मालुम हो कि सरदार तोषित प्रीत सिंह इससे पूर्व सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव पद पर रह चुके हैं।ब्यूरो रिपोर्ट सोनू राजपूत की रिपोर्ट