TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

सांसद राजवीर सिंह राजू भैया ने सौंपी जिम्मेदारी यह जिम्मेदारी जन विश्वास यात्रा सफल बनाने को सौंपी


कासगंज। रविवार से मथुरा से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शुरु की जा रही प्रदेश की छह प्रमुख यात्राओं में शामिल जन विश्वास यात्रा सफल बनाने को लेकर जनपद में भाजपाई तैयारियों में जुटे हुए हैं। शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय पर सांसद राजवीर सिंह राजू भैया ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। यात्रा संयोजक राजवीर भल्ला, सह संयोजक रवीश गुप्ता बनाए। विधायकों एवं मंडल अध्यक्षों को यात्रा के तहत आयोजित कार्यक्रम में अधिक भीड़ जुटाने के निर्देश दिए।


शनिवार को जिला कार्यालय पर बैठक के दौरान सांसद राजवीर सिंह राजू भैया ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा से स्वयं जन विश्वास यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। विभिन्न जनपदों से भ्रमण करते हुए यह यात्रा 26 दिसंबर को कासगंज जनपद में आएगी। शहर के विभिन्न स्थानों पर स्वागत के बाद बारह पत्थर मैदान में सभा आयोजित होगी। यात्रा में शामिल राष्ट्रीय या प्रांतीय पदाधिकारी यात्रा को संबोधित करेंगे। प्रदेश स्तर की इस यात्रा को सफल बनाने के लिए अभी से पदाधिकारियों, विधायकों, मंडल अध्यक्षों को जुटना है, जिससे कार्यक्रम में अधिक से अधिक भीड़ जुटाई जा सके। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने की। मंचासीन जिला प्रभारी हर्षवर्धन आर्य ने भी बैठक को संबोधित किया। जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप, सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, पटियाली विधायक ममतेश शाक्य, विधान सभा प्रभारी अनिल भारद्वाज,अमांपुर विधान सभा प्रभारी ध्रुव पाराशर भी मंच पर मौजूद रहे। संचालन जिला महामंत्री नीरज शर्मा ने किया। बैठक के दौरान शिव कुमार भारद्वाज, सत्येंद्र कश्यप, महेंद्र सिंह बघेल, डा. नीरज सक्सेना, योगेंद्र चौहान, डा. बीडी राना, हेमलता राना, प्रवेंद्र राना, उत्तमचंद्र पाथरे, हीरा लाल, संजय सोलंकी, रामनिवास राजपूत,बॉबी कश्यप,कुमकुम वाष्र्णेय, डा. मिथलेश राना, सोरों चेयरमैन मुन्नी देवी,नीतू सिंह, सांत्वना पराशर, सीमा शाक्य, विजय लक्ष्मी, शम्मी कपूर गुप्ता, संजीव महाजन, केपी सिंह, डीएस लोधी, डा. खूब सिंह, कृष्णकांत वशिष्ठ, दिनकरराव चतुर्वेदी, डा. भूदेव सिंह राजपूत, ब्रजेश उपाध्याय, कुलदीप प्रतिहार, हिमांशु उपाध्याय, प्रतीक माहेश्वरी, जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना मौजूद रहे।


Riport RK  VERMA kasganj