TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

विधायक को पुनः टिकट मिलने पर झूमें लोग,पुलिस ने तीन भाजपाईयों को किया गिरफ्तार

नबाबगंज फर्रुखाबाद। विधानसभा अमृतपुर के निवर्तमान भाजपा विधायक सुशील कुमार शाक्य को  फिर से विधानसभा अमृतपुर से बीते दिन शुक्रवार को भाजपा से पुनः टिकट मिल गई है।

विधायक को पुनः टिकट मिलने की खुशी में भाजपाइयों ने  बीते दिन शुक्रवार को नबाबगंज चौराहा पर मिठाईयाँ बांटीं। इतना ही नहीं आतिशबाजी, चलाकर बैंड बाजे बजवाए। तो लोगों का मौके पर जमावाडा लग गया।जिससे कोरोना नियमों का उल्लंघन हुआ तो हुआ ही साथ ही साथ आचार संहिता का भी जमकर उल्लघंन किया।

ऐसे में पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस आंगन फांनन में मौके पर पंहुची और पुलिस ने मंडल नबाबगंज के मंडल अध्यक्ष कमल भारद्वज, आदेश राठौर सहित तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस को देखकर मौके लोग भाग गए। 

पुलिस ने उपरोक्त तीनों लोगों के विरुद्ध धारा 188 की कार्रवाई कर पल्ला झाड़ लिया। 

नबाबगंज थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश ने बताया कि तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। कार्यवाही की जायेगी।

ब्यूरो रिपोर्ट सोनू राजपूत की रिपोर्ट