फर्रुखाबाद में भारतीय जनता पार्टी ने कायमगंज छोड़कर शेष सभी वर्तमान विधायकों पर जताया भरोसा
फर्रुखाबाद में भारतीय जनता पार्टी ने कायमगंज छोड़कर शेष सभी वर्तमान विधायकों पर भरोसा जताया है। फर्रुखाबाद विधानसभा सीट से मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी, कायमगंज से वीरेन्द्र कठेरिया, अमृतपुर से सुशील शाक्य तथा भोजपुर सीट से नागेन्द्र सिंह राठौर को टिकट दिया गया है।
कन्नौज से हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए असीम अरुण को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है। छिबरामऊ से वर्तमान विधायक अर्चना पाण्डेय तथा तिर्वा से कैलाश राजपूत प्रत्याशी होंगे। गरौठा जवाहर राजपूत, मैनपुरी की किशनी सीट से प्रियरंजन दिवाकर, करहल से संजीव यादव, इटावा से सरिता भदौरिया, भरथना से डॉ.सिद्धार्थनाथ दोहरे, अलीगंज से सत्यपाल सिंह राठौर, कासगंज देवेन्द्र सिंह लोधी, रसूलाबाद से पूनम शंखवार, एटा से विपिन डेविड, सिरसागंज हरिओम यादव, भोगांव से रामनरेश अग्निहोत्री, महाराजपुर सतीश महाना, बबीना से राजीव परीछा, घाटमपुर उपेन्द्र पासवान, मऊरानीपुर प्रागीलाल अहिरवार, महरौनी मनोहरलाल मन्नी, गरौठा जवाहर राजपूत को टिकट दिया गया है। हालांकि अभी अधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है। ब्यूरो रिपोर्ट आजतक 24 न्यूज़