TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

आगरा एक्सप्रेस वे पर हुए हादसे में तीन लोगों की मौत, आठ घायल

 छिबरामऊ। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जनपद में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर हुए हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी और आठ लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार दिल्ली से फैजाबाद बरात लेकर जा रही बस शनिवार सुबह चार बजे ट्रक से टकरा गयी। हादसे में बस पर सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यूपीडा और एनसीसी नागर्जुना कंस्ट्रक्शन कंपनी गश्ती दल मौके पर पहुंची और राहत कार्य मेें जुटी। बस दिल्ली से फैजाबाद बरातियों को लेकर जा रही थी। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर थाना तालग्राम के मछैया गांव के पास ट्रक में पीछे से भिड़ गई। हादसे में कई बराती घायल हो गए। करीब आठ लोग गंभीर रुप से घायल है जो मेडिकल कालेज तिर्वा भेजे गए। तीन घायलों की मेडिकल कालेज में मौत हो गई है। सहायक सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद कनौजिया और एनसीसी नागर्जुना कंस्ट्रक्शन कंपनी गश्ती दल मौके पहुंचे। थाना प्रभारी ने अभी तक तीन की मौत की पुष्टि की है।

ब्यूरो रिपोर्ट आज तक 24 न्यूज़