मैंने प्रदेश के सभी बुलडोजर को मरम्मत के लिए बोला है: योगी
उत्तर प्रदेश में अब तीसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार जोर पकड़ चुका है। आज मुलायम सिंह करहल में बेटे अखिलेश के लिए वोट मांगेंगे। 20 फरवरी को उत्तर प्रदेश के 16 जिलों में 59 सीटों पर चुनाव होना है।
तीसरे चरण की चुनौती इसलिए भी बड़ी है क्योंकि दोनों चरणों के मुकाबले इसमें ज्यादा जिले आते हैं। उधर पंजाब में भी 20 फरवरी को ही वोटिंग होनी है। इससे पहले आपस में छीटाकशी तेज हो गई है। अखिलेश यादव ने दावा किया है कि पहले दो चरणों में सपा गठबंधन ने शतक मार लिया है।