कासगंज में मतदाताओं ने अपने फैसले को इवीएम मशीन में कैद करना किया शुरू ।
कासगंज में मतदाताओं ने अपने फैसले को इवीएम मशीन में कैद करना शुरू कर दिया है। सुबह सात बजे से जिले में तीसरे चरण का मतदान शुरू हो चुका है।
इससे पहले शनिवार को तीसरे चरण के विधान सभा चुनाव को लेकर पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गईं थीं। मंडी समिति स्थल से पार्टियों को रवानगी दी गई। 1236 पोलिंग पार्टियां बूथों तक भेजी गई हैं। पार्टियों की रवानगी से पहले टीम के साथियों को ढूंढने के लिए जद्दोजहद होती रही।
कुछ कार्मिक नहीं पहुंच सके तो आरक्षित कार्मिकों में से ड्यूटी लगाई गई। शनिवार सुबह से ही पाेलिंग पार्टी की रवानगी शुरू हुई। रवानगी स्थल से पीठासीन अधिकारियों को ईवीएम और सामिग्री दी गई। यहां से पार्टियों के साथियों की तलाश कर ईवीएम, वीवीपैट व अन्य चुनाव सामिग्री लेकर बसों के माध्यम से बूथों की ओर रवाना हुए। दोपहर बाद तक पार्टियां रवाना होती रहीं। दूर-दराज की पार्टियां पहले रवाना हुई, जबकि आसपास की पार्टियां शाम तक रवाना होती रही।प्रशासनिक अधिकारी दिन भर व्यवस्थाओं पर नजर बनाए रहे।
दिव्यांगों में भी दिखा। तमाम दिव्यांग मंडी समिति पहुंचे। काेई झड़ी का सहारा लिए था तो कोई लंगड़ाता हुआ ड्यूटी स्थल तक पहुंच रहा था। लग रहा था मानो कि लोकतंत्र के इस महापर्व को लेकर इनमें खासा उत्साह है।
जिले में कुल पोलिंग बूथ - 1236
कासगंज विधान सभा क्षेत्र में बूथ - 432 अमांपुर विधान सभा क्षेत्र में बूथ - 371 पटियाली विधान सभा क्षेत्र में बूथ - 433
आंकड़ों की नजर से
23 केंद्र वल्नेर बिल - 117 केंद्र क्रिटिकल - 201 मतदेय स्थल क्रिटिकल - 94 सेक्टर बनाए गए - 11 जोन बनाए गए - 132 माइक्रो आब्जरबर तैनात - 20 स्टेट्रिक मजिस्ट्रेट बनाए - 03 सामान्य प्रेक्षक रखेंगे नजर - 01 व्यय प्रेक्षक की रहेगी नजर - 01 पुलिस प्रेक्षक नजर बनाए है- 27 उड़नदस्ता टीमें हैं - 30 स्थाई निगरानी टीम बनी - 06 पिंक बूथ - 06 माडल बूथ - 06 दिव्यांग बूथ